Prithvi Shaw Biography in Hindi | पृथ्वी शॉ का जीवन परिचय

आज हम इस आर्टिकल में Prithvi Shaw Biography in Hindi के बारे में जानेंगे | पृथ्वी ने मात्र एक साल पहले 2017 में भारतीय क्रिकेट में दस्तक दिया था और अब वह अंडर -19 क्रिकेट टीम के कप्तान है और डेयरडेविल्स टीम के बैट्समैन है |पृथ्वी दाये हाथ के सलामी बल्लेबाज है |पृथ्वी ने अपना पहला आंतरराष्ट्रिय मैच 4 ऑक्टोबर 2018 को खेला |टेस्ट मैच में शतक बनाने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद वह दुसरे सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाडी है |तो चलिए जानते है पृथ्वी शॉ का जीवन परिचय -


Prithvi Shaw Biography in Hindi

Prithvi Shaw Biography in Hindi


Quick info about the Prithvi Shaw Biography in Hindi [Age,Height,Net worth,Family]


बायो/wiki

 

जन्म का नाम

पृथ्वी गुप्ता

पूरा नाम

पृथ्वी पंकज गुप्ता

निकनेम

पृथ्वी मिसाइल

पेशा

क्रिकेटर (बैट्समैन)

भौतिक शैली और अन्य (Physical Stats & More)

 

लम्बाई

इन cm-168cm

इन m-1.68m

इन फीट इनचेस-5’6’’

आँखों का कलर

काला

बालो का कलर

काला

क्रिकेट (Cricket)

 

इंटरनेशनल डेब्यू

इंडिया U-19 जनवरी 2018

ऑस्ट्रेलिया U-19 के खिलाफ

माउंट मौन्गानुई में

Test-4 अक्टूबर 2018 वेस्ट

इंडीज के खिलाफ राजकोट में

ODI-5 फ़रवरी 2020 न्यूज़ीलैण्ड

सेड्डोम पार्क में

T-20-नहीं खेला

जर्सी नंबर

#100 (इंडिया)

#100 (डोमेस्टिक)

घरेलु टीम

दिल्ली डेअरडेविल्स,मुंबई

कोच/मेंटर

कोच-संतोष पिन्गुलकर

मेंटर-राहुल द्रविड़

पसंदीदा शॉट

कवर ड्राइव

व्यक्तिगत जानकारी (Personal Life)

 

जन्म तारीख

9 नवम्बर 1999

आयु (2021)

21 वर्ष

जन्म तारीख

विरार,महाराष्ट्र,इंडिया

राशी चिन्ह

वृचिक

राष्ट्रीयता

इंडियन

गृहनगर

मनपुर,गया,बिहार,इंडिया

स्कूल

ए.वी.एस.विद्यामंदिर,

विरार,मुंबई

रिज़वी स्प्रिंगफील्ड हाई

स्कूल,मुंबई

कॉलेज/यूनिवर्सिटी

रिज़वी कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स,

साइंस & कॉमर्स,मुंबई

रिलिजन

हिन्दू

जात

वैश्य (मधेसिया )

फ़ूड हैबिट

नॉन-वेजीटेरियन

पत्ता

जुहू तारा रोड,मुंबई

होब्बी

प्लेस्टेशन पर खेलना

बिलियर्ड्स खेलना

रिलेशनशिप & अन्य (Relationship & More)

 

वैवाहिक स्थिति

अविवाहित

अफेयर्स/गर्लफ्रेंड

ज्ञात नहीं

फॅमिली (Family)

 

वाइफ

N/A

पेरेंट्स

पिता-पंकज शॉ

माता –नाम ज्ञात नहीं

(मृत्यु-2003)

पसंदीदा चीजे (Favourite Things)

 

क्रिकेटर

सचिन तेंदुलकर

फ़ूड

अंडा घोटाला

एक्टर

हृतिक रोशन,गोविंदा

एक्ट्रेस

दीपिका पादुकोण

सिंगर

अर्जित सिंह

टीवी शो

तारक मेहता का उल्टा चस्मा

मनी फैक्टर (Money Factor)

 

सैलरी

आईपीएल 11-1.2 करोड़

नेट वर्थ

$92 मिल्लियन

 

पृथ्वी शॉ का जन्म और परिवार (Prithvi Shaw Birth And Family)

पृथ्वी शॉ का जन्म 9 नवम्बर 1999 को महाराष्ट्र के विहार शहर के साधारण परिवार में हुआ |आज पृथ्वी शॉ जिस मुकाम तक पहुच पाए है ,यहाँ तक पहुचाने में उनके पिता का बहुत बड़ा हाथ है |पृथ्वी के पिता एक बिज़नसमैन थे ,वो होलसेलर से कपडे खरीदते थे और सूरत और बड़ोदा में जाके बेचा करते थे | 

पृथ्वी सिर्फ 4 साल के थे तब उनकी माँ का निधन हुआ |जिसके बाद पृथ्वी की परवरिश अकेले उनके पिता ने की |पृथ्वी शॉ सिर्फ 3 साल के थे ,तब वे प्लास्टिक के बैट से क्रिकेट खेला करते थे |उनके पिता ने उनका टैलेंट बचपन में ही देखा और उसे मात्र 3 साल की उम्र में ही क्रिकेट अकादमी में भर्ती करा दिया |पृथ्वी का करियर बनाने के लिए उन्होंने अपना कपड़ो का बिज़नस भी छोड़ दिया और घर को बचत के पैसो से चलाने लगे |

अपने खेल का अभ्यास करने के लिए पृथ्वी रोजाना 4-5 बजे उठते थे और अपने पिता के साथ ट्रेन में डेढ़ घंटे का सफ़र तय किया करते थे |क्यूंकि उन्हें क्रिकेट के  अभ्यास के लिए विरार से बांद्रा तक का सफ़र तय करना पड़ता था |

जब पृथ्वी अकादमी से क्रिकेट सिख कर आते थे तब उनके पिता उन्हें कलिना स्थित एयर इंडिया ग्राउंड में प्रैक्टिस कराते थे |उनके पिता का बिज़नस ख़तम होने के बाद उन्हें कई आर्थिक तंगी होने लगी ,जिसके कारन वह क्रिकेट ट्रेनिंग ग्राउंड के पास घर नहीं ले सकते थे |

खैर 10 सालो की पिता और बेटे की मेहनत रंग लाई|वो कहते है ना 'जो मेहनत और सब्र के साथ इंतजार करना जानते है ,उनके पास हर चीज किसी ना किसी तरीके से पहुच ही जाती है'' | ऐसा ही कुछ पृथ्वी शॉ के साथ हुआ |2010 में AAP Entertainment द्वारा उन्हें स्पोंसरशिप मिली ,जिसके बाद वे और उनके पिता मुंबई शिफ्ट हुए और अपनी क्रिकेट की शिक्षा जारी |इसके बाद उन्हें इंडियन ऑइल की भी स्पोंसरशिप मिली और उनकी आर्थिक स्थिति भी धीरे धीरे ठीक हो गयी |

पृथ्वी शॉ  की शिक्षा(Prithvi Shaw Education)

उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के ए.वी.एस. विद्यामंदिर और रिज़वी स्प्रिंगफील्ड हाई स्कूल से हासिल की है |वो इस वक़्त  रिजवी कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स ,साइंस और कॉमर्स से अपनी पढाई पूरी कर रहे है |


पृथ्वी शॉ का डोमेस्टिक करियर (Domestic Career)

पृथ्वी को 2011 में पोल्ली उमरीगर XI के लिए चुन लिया गया |अब वे मुंबई स्थित रिजवी स्प्रिंगफील्ड हाई स्कूल में पढाई करने लगे थे |इसीलिए उन्हें  रिजवी स्प्रिंगफील्ड टीम का  कप्तान बनाया |

पृथ्वी ने  रिज़वी स्प्रिंगफील्ड टीम के कप्तान के रूप में दो बार हैरिस शील्ड का टाइटल भी जित चुके है ,जो भारतीय पारिवारिक क्रिकेट की सबसे प्रतिष्टित ट्राफी है |

वर्ष 2012 में इन्होने सेमिफाइनल में 155 रन और फाइनल में 174 रन बनाये ,जिसके बाद वह सुर्खियों में आने लगे |इसके बाद शॉ मुंबई स्थित MIG Cricket क्लब के लिए खेलने लगे ,जहा पूर्व खिलाडी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी शामिल थे |ये दोनों एक ही टीम के सदस्य थे |उस समय उनके कोच राजीव पाठक थे |

अप्रैल 2012 में पृथ्वी को इंग्लैंड के मैनचेस्टर स्थित चेडल हुल्मे स्कूल में एक महीने के कोर्स की ट्रेनिंग के लिए चुना गया |यह एक एक्सचेंज प्रोग्राम था |इस दो महीने के दौरान उन्होंने 1446 रन बनाये और पहले ही मैच में शतक मार डाला और पुरे सीजन में 68 विकेट भी लिए |

2013 में पृथ्वी ऑक्सफोर्डशायर में क्रीपटीक्स के लिए खेलते हुए मिडिलटन स्टोनी क्रिकेट क्लब के खिलाफ पहले 10 ओवर में 68 रन बना डाले ,जब की उनके जोड़ीदार 7 ही रन बना पाए |इस तरफ बेहतर खेल के कारन उन्हें इंग्लैंड में बहुत से मौके मिले |जिसमे वे हमेशा शानदार प्रदर्शन करने में सफल रहे |

पृथ्वी को 1 जनवरी 2017 को फर्स्ट क्लास मैच में डेब्यू करने का मौका मिला ,जहा उन्होंने मुंबई के लिए खेलते हुए तमिलनाडु के खिलाफ रणजी के  सेमीफाइनल में शानदार 120 रन की पारी खेली और फाइनल में भी शानदार शतक लगाया |जिसके कारन कर्णाटक को हराकर मुंबई रणजी चैंपियन बना |

25 जनवरी 2017 को पृथ्वी शॉ ने लिस्ट A के लिए गुजरात के खिलाफ  डेब्यू किया |इसके बाद 2017 के अंत में उन्हें अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय अंडर -19 टीम में चुना गया और कप्तान भी बनाया गया 

फ़रवरी 2021 में ,पृथ्वी शॉ ने विजय हजारे ट्राफी में पांडिचेरी के खिलाफ नाबाद दोहरा शतक बनाया |


पृथ्वी का आईपीएल करियर (IPL)

IPL के 11 वे संस्करण के लिए 27 जनवरी 2018 के आईपीएल नीलामी में शॉ को दिल्ली डेयरडेविल्स टीम ने 1.२ करोड़ में ख़रीदा था |23 अप्रैल 2018 को पृथ्वी ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ डेयरडेविल्स की ओर से खेलते हुए 10 गेंदों में १२ रन बनाकर IPL की शानदार शुरुवात की |

महज 18 (165 दिन ) साल की उम्र में डेयरडेविल्स टीम की ओर से खेलनेवाले वे  इंडियन प्रिमिअर लीग के इतिहास में बल्लेबाजी करने वाले सबसे युवा खिलाडी बने |

27 अप्रैल 2018 को पृथ्वी ने कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ खेलते हुए अपना पहला आईपीएल अर्धशतक बनाने वाले वे सबसे कम उम्र के खिलाडी बन गए |62 रनों की पारी ने दिल्ली डेयरडेविल्स टीम में KKR टीम के खिलाफ  55 रनों की आसान जित दिलाई | 

पृथ्वी शॉ की कुछ महत्वपूर्ण बाते (Important point)

साल 2010:11 की उम्र में डबल धमाका 

इस सत्र में शॉ ने दो हजार से भी ज्यादा रन बनाये थे |उनके इस प्रदर्शन से प्रभावित होकर शिवसेना के राजनितिज्ञ संजय पॉटनिस ने उन्हें फ्लैट गिफ्ट किया ,जिससे शॉ को नेट प्रैक्टिस के लिए हर दिन विरार से ट्रेन पकड़ने के लिए सुबह चार बजे न जागना पड़े |

इसी साल उन्हें निलेश कुलकर्णी की मनेजमेंट कंपनी ने भी अनुबंधित किया |

साल 2011:पृथ्वी शॉ की तुलना सचिन तेंदुलकर के साथ की जाती है तुलना 

यह साल आते-आते पृथ्वी को मुंबई में 'अगला तेंदुलकर 'कहा जाने लगा |जब यह बात मास्टर ब्लास्टर को पता चली तब वे खुद पृथ्वी की बैटिंग देखने नेट पर पहुचे |सचिन तेंदुलकर पृथ्वी के खेल से इतने ज्यादा प्रभावित हुए की उन्होंने पृथ्वी को कहा की वो उन्हें कभी भी फ़ोन करके मदद मांग सकते है |

साल 2013:पृथ्वी शॉ ने 556 रनों की शानदार पारी खेली 

हैरिस शील्ड मैच खेलने के दौरान पृथ्वी ने 330 गेंदों ने 556 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था |यह मैच उन्होंने रिज़वी स्प्रिंगफील्ड की तरफ से खेला था |उनके द्वारा खेला गया ये मैच उनकी करियर के लिए एक नीव साबित हुआ था |जिसके बाद उनके खेल की तारीफ कई महान खिलाडियों द्वारा की गई थी |

हालाकि साल 2016 में शॉ के द्वारा बनाया गया ये रिकॉर्ड प्रणव धनवाड़े नाम के खिलाडी ने तोड़ दिया |महज 13 साल की उम्र में पृथ्वी इंग्लैंड में गोस्टरशायर की दूसरी टीम की के लिए भी खेले |

साल 2014:36 लाख का अनुबंध 

साल 2014 तक पृथ्वी के शानदार प्रदर्शन की चर्चा क्रिकेट के उपकरण बनाने वाली बड़ी कंपनियों तक पहुचने लगी |SG कंपनी ने पृथ्वी के साथ 36 लाख रुपये का करार लिया और यह कंपनी बाजी मारी मेरठ में स्थित है |साथ ही मै ,पृथ्वी इसी साल फिर से इंग्लैंड यॉर्कशायर प्रिमिअर लीग में खेलने के लिए लौटे |

पृथ्वी शॉ के रिकार्ड्स (Prithvi Shaw Records)

  • साल 2013 में ,पृथ्वी शॉ ने हैरिस शील्ड क्रिकेट टूर्नामेंट में सर्वाधिक 546 रन बनाए |
  • टेस्ट डेब्यू में अर्धशतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय क्रिकेटर है (हनीफ मोहम्मद,जेफ़ स्टालमेयर,तमीम इकबाल और इमरान फरहत के बाद )
  • रणजी ट्राफी ,दिलीप ट्राफी और टेस्ट में पहली बार शतक लगाने वाले वह पाहिले भारतीय क्रिकेटर है |
  • टेस्ट डेब्यू में शतक लगाने वाले पृथ्वी शॉ  15 वे भारतीय क्रिकेटर है |
  • पृथ्वी शॉ दुसरे युवा भारतीय खिलाडी है ,जिन्होंने सचिन तेंदुलकर के बाद टेस्ट डेब्यू में शतक लगाया |

पृथ्वी शॉ के अवार्ड्स (Awards)

2017-स्पोर्ट्स जरनालिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ मुंबई द्वारा उन्हें द बेस्ट जूनियर  क्रिकेटर ऑफ़ द इयर से सम्मानित किया 

उम्मीद करती हूँ की आपको  Prithvi Shaw Biography in Hindi के बारे में पूरी जानकारी मिली होगी |अगर आपको पृथ्वी शॉ का जीवन परिचय  के बारे में ओर जानकारी पता हो तो हमें कमेंट बॉक्स के जरुर बताइए और यह पोस्ट पसंद आए तो अपने दोस्तों को  शेयर करना न भूले और हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे |धन्यवाद................


Frequently Asked Questions for Prithvi shaw(FAQ)

Q1.पृथ्वी शॉ का जन्म कब हुआ ?

Ans:9 नवम्बर 1999

Q2.पृथ्वी शॉ का जन्म कहा हुआ था ?

Ans:विरार,महाराष्ट्र,इंडिया

Q3.पृथ्वी शॉ का घर कहा है ?

Ans:जुहू तारा रोड ,मुंबई

Q4.पृथ्वी शॉ के पिता कोण है ?

Ans:पृथ्वी शॉ के पिता का नाम पंकज शॉ है ,जो पाहिले कपड़ो का बिज़नस किया करते थे |लेकिन पृथ्वी का करियर बनाने के लिए उन्होंने अपना बिज़नस छोड़ दिया |


>
sushma

नमस्कार दोस्तों ,मेरा नाम सुषमा थूल है |मै इस वेबसाइट की Author और Founder हूँ |इस वेबसाइट पर मै आपको फेमस पेर्सोनलितिएस की बायोग्राफी (पर्सनल ,करियर,अवार्ड्स अचिएव्मेन्त्स ,नेट वर्थ ,कार कलेक्शन etc.),यूट्यूबर के बारे में जानकारी देती रहूंगी ताकि आपका टाइम बचे और एक ही वेबसाइट से आपको पूरी इनफार्मेशन मिले |

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box

और नया पुराने