Saina Nehwal Biography In Hindi-साईना नेहवाल का जीवन परिचय

आज हम आपको इस आर्टिकल में Saina Nehwal Biography In Hindi के बारे में जानेंगे | आज साईना नेहवाल को कौन नहीं जानता है ? उनकी वजह से आज भारत में बैडमिंटन इतना प्रसिद्ध हुआ और उनकी वजह से भारत में बैडमिंटन लीग का भी आयोजन होने लगा है |साईना नेहवाल कई खिलाडियों के लिए एक प्रेरणा है |

साल 2012 को लंडन में साईंना नेहवाल कास्य पदक  जितने वाली पहली भारतीय बनी और इनके सिर पर विश्व  नंबर 1 का ताज सजाया |2015 में साईना वर्ल्ड रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुचने वाली पहली भारतीय महिला थी |प्रकाश पादुकोण के बाद वह दूसरी भारतीय थी |साईना तिन बार भारत की तरफ से ओलिंपिक खेल चुकी है |

साईना ने बैडमिंटन टूर्नामेंट के प्रतिशिष्ट 5 खेलो ओलिंपिक ,विश्व चैंपियनशिप ,कॉमनवेल्थ खेल ,एशियाई चैंपियनशिप और एशियाई खेलो में पदक जीतकर एक दुर्लभ उपलब्धि हासिल की है |तो चलिए जानते है साईना नेहवाल का जीवन परिचय -


Saina Nehwal Biography In Hindi


Saina Nehwal Biography In Hindi


Quick Info About Saina Nehwal Biography In Hindi [Age,Height,Family,Net worth,Husband]


बायो/wiki

 

पूरा नाम

साईंना नेहवाल

पेशा

बैडमिंटन प्लेयर,पॉलिटिशन

भौतिक शैली और अन्य (Physical Stats & More)

 

लम्बाई

इन cm -168cm

इन m -1.68

इन फीट इनचेस -5’6’’

आँखों का कलर

भूरा

बालो का कलर

काला

बैडमिंटन(Badminton)

 

इंटरनेशनल डेब्यू

2005-एशियन बैडमिंटन सॅटेलाइट टूर्नामेंट

कोच/मेंटर

एस.एम.आरिफ,पुल्लेला गोपीचंद,

नानी प्रसाद राव,विमल कुमार

पॉलिटिक्स (Politics)

 

पार्टी

भारतीय जनता पार्टी

व्यक्तिगत जानकारी (Personal Life)

 

जन्म तारीख

17 मार्च 1990

आयु (2021)

31 वर्ष

जन्म ठिकान

हिसार,हरयाणा,इंडिया

राशी चिन्ह

मीन

राष्ट्रीयता

इंडियन

गृहनगर

हिसार,हरयाणा,इंडिया

स्कूल

कैंपस स्कूल,CCS HAU,हिसार

भारतीय विद्या भवन पब्लिक स्कूल,हैदराबाद

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ रूरल डेवलपमेंट (NIRO) स्कूल राजेंद्रनगर,हैदराबाद

सेंट.एन कॉलेज फॉर वुमन,हैदराबाद

कॉलेज/यूनिवर्सिटी

ज्ञात नहीं

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

12th क्लास

रिलिजन

हिन्दू

होब्बी

यात्रा करना

रिलेशनशिप और अन्य (Relationship & More)

 

वैवाहिक स्थिति

विवाहित

अफेयर/बॉयफ्रेंड

परुपाल्ली कश्यप (बैडमिंटन प्लेयर)

शादी की तारीख

14 दिसम्बर 2018

शादी का ठिकान

हैदराबाद

फॅमिली (Family)

 

पति

परुपाल्ली कश्यप

माता-पिता

पिता-हरवीर सिंह नेहवाल (साइंटिस्ट)

माता-उषा नेहवाल

बहन

अबू चंद्रन्शु नेहवाल

पसंदीदा चीजे (Faourite Things)

 

फ़ूड

आलू पराठा

फल

कीवी

एक्टर

शाहरुख खान,महेश बाबु 

एथलिट

क्रिकेटर –सचिन तेंदुलकर

टेनिस प्लेयर-रोजर फेडरेर,

मारिया सरापावो

डेस्टिनेशन

सिंगापूर

पॉलिटिशन

नरेन्द्र मोदी

भौतिक शैली (Style Quotient)

 

कार्स कलेक्शन

बीएमडब्लू,मिनी कूपर,

मर्सीडीज बेंज

मनी फैक्टर (Money Factor)

 

नेट वर्थ

$5 मिल्लियन /36 करोड़

 

साईना नेहवाल का जन्म और परिवार (Saina Nehwal Birth And Family)

आंतराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाडी साईना नेहवाल का जन्म 17 मार्च 1990 को हरयाणा के हिसार गाव में जाट परिवार में  हुआ |उनके पिता का नाम हरवीर सिंह नेहवाल है ,जो हरयाणा एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी में काम करते है |इनकी माँ उषा रानी हरयाणा राज्य स्तर की बैडमिंटन खिलाडी थी |इनके अलावा उन्हें एक बड़ी बहन है ,जिनका नाम चंद्रन्सू नेहवाल है ,जो एक मॉडल है और वोल्लीबॉल भी खेलती है |

साईना नेहवाल की शिक्षा (Saina Nehwal Education)

जब वो सिर्फ 5 साल की थी तब उनका परिवार हिसार से हैदराबाद शिफ्ट हो गया |अपने पिता की ट्रान्सफर के चलते उन्हें कई बार स्कूल बदलने पड़े |साईना ने अपनी शुरुवाती पढाई कैंपस स्कूल CCS HAU,हिसार से की है |इसके बाद उन्होंने 12th क्लास की पढाई हैदराबाद के सेंट एनस कॉलेज फॉर वुमन से की है |

साईना नेहवाल का शुरुवाती बैडमिंटन करियर (Saina Nehwal Starting Badminton Career)

आपको बता दे की ,साईना नेहवाल को बचपन में बैडमिंटन के प्रति उतनी रूचि नहीं थी |उनका पसंदीदा गेम कराटे था और उन्होंने कराटे के  कई प्रतियोगिताये भी जित चुकी थी |

साईना के पिता लाल बहादुर शास्री स्टेडियम में मैच प्रैक्टिस के लिए जाते थे |इसके बाद उन्होंने साईना का एडमिशन भी वही करा दिया और उनके पहले कोच नानी प्रसाद थे |उनके घर से वो स्टेडियम 25 किलोमीटर दूर था |इनके पिता इन्हें रोज सुबह 4 बजे स्टेडियम पर स्कूटर से ले जाते थे |

कई बार साईना स्कूटर में अपने पापा के पीछे बैठे बैठे सो जाती थी ,किसी तरह की दुर्घटना न हो,इसके लिए फिर उनकी  माँ भी साईना के साथ स्टेडियम जाने लगी |वहा 2 घंटे की प्रैक्टिस के बाद साईना स्कूल जाती थी |

साईना नेहवाल की शादी (Saina Nehwal Marriage)

साईना नेहवाल ने 14 दिसम्बर 2018 को पारुपल्ली कश्यप से कोर्ट मैरिज की |पारुपल्ली कश्यप पुल्लेला बैडमिंटन अकादमी से सम्बन्ध रखते है |दरअसल साईना की शादी 16 दिसम्बर 2018 को तय हुई थी लेकिन उन्होंने दो दिन पहले ही शादी करली |


साईना नेहवाल का करियर (Saina Nehwal Career)

साईना अपने शुरुवाती वक़्त में एक आक्रामक खिलाडी  के रूप में उभरी थी |साईना ने अपना पहला टूर्नामेंट साल 2003 में  जूनियर सीजेक ओपन की ओर से खेला और उसमे जित हासिल की थी |इसके बाद साईना नेहवाल ने साल 2004 में कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स में भाग लिया था,जिसमे वह दुसरे स्थान में आई |

2005 में हुए एशियन सॅटेलाइट्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में साइना ने जित हासिल की |इसके बाद भी इन्होने 2006 में भी यह कायम रखा और इसे जीतकर वह पहली अंडर 19 खिलाडी बन गई ,जिन्होंने लगातार दो बार यह किताब जीता था |

साल 2006 

साईना ने साल 2006 में 4- स्टार टूर्नामेंट – फिलिपिन्स ओपन में हिस्सा  लिया और यहां भी उन्होनें अपनी जित हासिल की । वे सिर्फ  16 साल की उम्र में इस खिताब को जीतने वाली पहली भारतीय महिला और एशियाई अंडर-19 खिलाड़ी बन गईं|इसी साल साइना ने एक बार फिर सेटेलाइट टूर्नामेंट को अपने नाम किया था।

साल 2008 

कम उम्र से ही साइना ने  अपने शानदार  खेल प्रदर्शन से बड़े-बड़े दिग्गज खिला़ड़ियों को हैरान किया। इस साल उन्होंने ”वर्ल्ड जूनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप” का खिताब जीता और इस खिताब को हासिल करने वाली वे पहली भारतीय भी बनी। इसके अलावा इसी साल  में ही साइना ने ‘इंडियन नेशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप’, ‘कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स’ और ‘चायनीस तायपेई  ओपन ग्रांड प्रिक्स गोल्ड’ में भी अपनी  जीत हासिल की थी।

साल 2009 

अपने बेहतरीन बैडमिंटन प्रदर्शन से उन्होंने  साल 2009 में  दुनिया की सबसे प्रमुख बैडमिंटन सीरीज ”इण्डोनेशिया ओपन” का खिताब अपने नाम किया और वे इस खिताब को जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन गईं।

इसी साल वह  “वर्ल्ड चैम्पियनशीप क्वाटरफाइनल” में पहुंचकर भी लोगों की खूब प्रशंशा पाई। साइना के बेहतरीन  खेल प्रदर्शन के लिए उन्हें अर्जुन पुरस्कार से भी नवाजा गया।


साल 2010 

उन्होंने सन  2010 में  सिंगापुर ओपन सीरीज, इंडिया ओपन ग्रांड प्रिक्स गोल्ड, हांगकांग सुपर सीरीज, एवं इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज जैसे बड़े टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया और अपनी पहचान विश्व स्तर पर बना ली।

साल  2011 

साल 2011 में भारत की सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने न केवल  स्विस ओपन ग्रांड प्रिक्स गोल्ड, इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर, मलेशिया ओपन ग्रांड प्रिक्स गोल्ड जैसे बड़े टूर्नामेंट में जीत अपने नाम की  बल्कि BWF सुपर सीरीज मास्टर फाइनल्स में भी अपनी एक अलग जगह बनाई।

साल 2012 

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल अपने शानदार खेल से लगातार जीत के नए नए  रिकॉर्ड बना रहीं थी, इसी दौरान साइना ने  लंदन ओलंपिक्स में भारत को  रिप्रेसेन्ट किया | उन्होंने  इस ओलंपिक में पहली बार ब्रोंज मेडल जीतकर भारत का गौरव  बढाया। साइना से पहले लंदन ओलंपिक्स में किसी भी भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी को यह पदक नहीं मिला था।

कास्य पदक  जीतने के बाद साईना को मिले पुरुस्कार –

हरियाणा सरकार द्वारा उन्हें  1 करोड़ की नगद राशी दी गई |

राजस्थान सरकार द्वारा  उन्हें 50 लाख की नगद राशी दी गई .

आंध्रप्रदेश सरकार द्वारा उन्हें  50 लाख की नगद राशी दी गई  .

बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया द्वारा उन्हें  10 लाख की नगद राशी दी गई .

मंगलायतन यूनिवर्सिटी द्वारा उन्हें डोक्टरेट की उपाधि से नवाजा गया.

इसके अलावा खेल मंत्री ने उनको  IPS ऑफिसर के स्तर की जॉब भी ऑफर की थी। साल 2012 में ही साइना नेहवाल ने तीसरी बार इण्डोनेशियाई ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर का खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने थाईलैंड ओपन ग्रांड प्रिक्स गोल्ड एवं स्विस् ओपन ग्रांड प्रिक्स गोल्ड  में जीत दर्ज कि और  भारत का गौरव  बढ़ाया।

साल 2014 

साल  2014 में  भारत की क्वीन साइना नेहवाल  भारत की वर्ल्ड चैम्पियन रह चुकीं | इंडिया ओपन ग्रैंड प्रिक्स गोल्ड टूर्नामेंट में पी.वी. सिंधु को हराकर महिला एकल में जीत हासिल की और  वर्ल्ड चैंपियंशिप जीती। इसके साथ ही साइना नेहवाल  इसी साल 7वीं रैंक पर पहुंची।

इसके अलावा साइना ने सन  2014 में हुई चाइना ओपन सुपर सीरीज का खिताब भी अपने नाम किया और ऐसा  करने वाली  वह पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनी।

साल 2015

29 मार्च 2015 को साइना ने इंडिया ओपन BWF सुपर सीरीज में सींगल्स का खिताब अपने नाम किया। इसी साल साइना ने ‘इंडिया ओपन ग्रैंड प्रिक्स गोल्ड’ में और फाइनल में महिला एकल स्पर्धा में स्पेनिश खिलाड़ी कैरोलिना मरीना को हराकर जीत अपने नाम दर्ज की और भारत का मान बढ़ाया।

इसके बाद साल 2015 में ही हुई ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन ओपन चैम्पियनशिप में साइना फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनी, हालांकि  इस टूर्नामेंट में मरीना ने साईना को हराया था । 

इसके बाद 29 मार्च 2015 में साइना को ”इंडिया ओपन BWF रैकिंग सुपर सीरीज के द्धारा ”वीमेन सिंगल्स” का खिताब दिया गया। इसके बाद बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन की रैंकिंग में साइना वर्ल्ड  की नंबर 1 बैडमिंटन खिलाड़ी भी बन गईं।

साल 2016

इस साल की शुरुवात में साइना कई तरह की चोटों से परेशान रही, लेकिन जल्द ही उन्होंने अपने स्वास्थ्य को रिकवर  कर लिया था . इसी साल उन्होंने एशियन चैम्पियनशीप में कास्य पदक  जीता | 2010 के बाद ऐसा दूसरा मौका था | 

साइना जून 2016 में   ‘इण्डोनेशिया ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर’ के क्वाटरफाइनल में  पहुंची थी, जिसके बाद एक बार फिर उन्हें कैरोलिना(स्पेन की खिलाडी ) से हार का सामना करना पड़ा. साईना नेहवाल ने  रियो ओलम्पिक में पी वी सिन्धु को हराकर स्वर्ण पदक जीता  है |

इस साल रियो ओलंपिक 2016 में उन्होंने अपने करियर में तीसरी बार ओलंपिक गेम्स में हिस्सा लिया, यहाँ वे पहले मैच में तो विजयी रहीं, लेकिन दूसरा मैच हार गई.

साल 2017 

सन 2016-17 के दौरान साईना को चोट लगने के कारन उन्होंने बहुत से टूर्नामेंट में भाग नहीं लिया था |लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने अपने स्वास्थ को पूरी तरह रिकवर कर लिया और गेम में वापसी की थी |इसके बाद उन्होंने मलेशिया मास्टर टूर्नामेंट में भाग लिया और इस टूर्नामेंट में उन्होंने जित भी  हासिल की थी |

इसी साल अगस्त में ग्लास्गो में हुए विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में साईना ने क्वाटर फाइनल में स्कॉटलैंड के क्रिस्टी गिल्मर को हराकर सेमिफाइनल में पहुची थी |हालाकि सेमिफाइनल्स  में वे नोजोमी ओकहारा से हार गई थी |इस तरह उन्हें कास्य पदक प्राप्त हुआ |यह विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में नेहवाल का लगातार दूसरा कास्य पदक था और उन्होंने लगातार 7 बार क्वाटर फाइनल जीते थे |

इसके बाद ८२ वे राष्ट्रिय बैडमिंटन चैंपियनशिप में नेहवाल ने पी.वी. सिन्धु को हराकर जित हासिल की थी |

साल 2018

साल २०१८ में साईना इंडोनेशिया मास्टर्स के फाइनल में पहुच गई थी |यहाँ तक पहुचने के लिए उन्होंने क्वाटर फाइनल में चाइना के चेन युफी और एक्सओक्षिण एव भारत की पी.वी.सिन्धु को हराया था |इसके साथ सेमिफाइनल्स में रत्चानोक इन्तनॉन को हराया था |

इसी साल २०१८ में साईना ने कॉमनवेल्थ गेम में वुमेन्स सिंगल्स खेल के फाइनल में पी.वी.सिन्धु को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया |और इसके साथ ही उन्होंने मिश्रित टीम प्रतियोगिता में भारतीय टीम को एक और स्वर्ण पदक दिलाया था |

फिर इसी साल उन्होंने एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप में भी भाग लिया |इस चैंपियनशिप में वह टाइ-तज-यिंग से हार  गई थी ,जिसके कारन उन्हें कास्य पदक प्राप्त हुआ |

साल 2019 

निरंतर कामयाबी की नई ऊंचाइयों को छू रही भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने साल 2019 में इंडोनेशिया मास्टर्स के वुमंस सिंगल्स का खिलाब अपने नाम किया। 

इस तरह  कई हार-जीत का सामना करके उन्होंने अपने करियर को सफलता को अनंत ऊंचाईयों तक पहुंचाया और दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ियों की लिस्ट में शुमार हो गईं।

सुपर सिरीज जितने वाली पहली भारतीय महिला साईना नेहवाल है |2009 में महज 19 साल की उम्र में ही वह दुनिया की सबसे दूसरी बैडमिंटन खिलाडी बन चुकी थी | इन्होने अभी तक ६६२ मैच खेले है ,जिसमे इन्होने ४४२ मैच जीते है |साईना ने 24 टाइटल्स अपने नाम किये है |


साईना नेहवाल को मिले कुछ अवार्ड (Saina Nehwal Award )


अवार्ड्स (Awards)

वर्ष (Year)

बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन

द्वारा मोस्ट प्रोमिसिंग

प्लेयर ऑफ़ द इयर पुरस्कार

2008

अर्जुन अवार्ड

2009

पद्माश्री अवार्ड

2010

राजीव गाँधी खेलरत्न अवार्ड

2009-2010

पद्मा भूषण अवार्ड 

2016

 

ब्रांड एम्बेसडर की लिस्ट (Brand Ambassador Or Advertisment list)

  • एंकर इन्नोवेशन 
  • योनेक्स 
  • हर्बललाइफ
  • एडेलवेइस ग्रुप 
  • रसना 
  • फ्लिप्कार्ट 
  • कैरा
  • बजाज नोमार्क्स 
  • सहारा ग्रुप 
  • इंडियन ओवरसीज बैंक 
  • आयोडेक्स 
  • हुवेई हॉनर स्मार्टफोन 
  • केल्लोग्ग्स 
  • सावोलोन इंडिया 
  • इमामी 
  • फ़ास्ट रिलीफ 
  • कम्युनि बिल्डर 
  • टॉप रमन नूडल्स 
  • वेसिलीन 
  • स्टार स्पोर्ट्स 
  • फार्च्यून कुकिंग ऑइल
  • गोदरेज नो मार्क्स 
  • NECC


साईना नेहवाल के  रोचक तथ्य (Facts About the Saina Nehwal)

  • साइना की दादी उनके जन्म से खुश नहीं थी उन्होंने साईना का महिनाभर चेहरा नहीं देखा था , क्योंकि वे एक लड़की नहीं एक लड़का चाहती थी |
  • साल 2012 में ,जब साईना ने ओलंपिक्स में स्वर्ण पदक जीता था ,तब सचिन तेंदुलकर ने उन्हें BMW कार गिफ्ट की थी |
  • उन्होंने  कराटे में ब्राउन बेल्ट भी जीता  हैं|
  • वह और उनका परिवार अभी भी घर में हरियाणवी भाषा बोलते है |
  • साईना की माँ उन्हें "स्टेफी साईना "कहकर बुलाती है ,क्यूंकि साईना स्टेफी ग्राफ(टेनिस स्टार ) की बहुत बड़ी फैन है |
  • साल  2018 में साइना नेहवाल ने अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘प्लेयिंग टू विन : माय लाइफ ऑन एंड ऑफ कोर्ट’ रिलीज़ की थी |
  • उन्होंने ओलंपिक्स में 1 कास्य पदक ,कॉमनवेल्थ गेम्स में 2 स्वर्ण पदक ,एक कास्य पदक और कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स में 1  स्वर्ण पदक और 1 सिल्वर पदक जीता है |
  • साइना विभिन्न मैगजीन्स ‘वीमेन’स हेल्थ’ एवं ‘फेमिना’ आदि के कवर फोटो में भी नजर आई हैं |
  • एक बार जब साईना नेहवाल ऑस्ट्रेलियन कॉमनवेल्थ खेलने के लिए बाहर गयी थी |तब उन्हें उसी वक़्त यह बात मालूम नहीं थी ,की विदेश में बात करने के लिए एक्स्ट्रा रेंटल चार्ज देने पढ़ते है |उस बात को मालूम ना होने की वजह से उन्होंने जमकर फ़ोन पर बात की ,जिसकी वजह से उन्हें 40,000 रूपये का भुगतान करना पड़ा था |
  • साईना के जीवन पर आधारित एक बायोपिक भी बन रही है ,इस फिल्म का  निर्देशन अमोल गुप्ते कर रहे है |इस मूवी में साईना की भूमिका  परिणिति चोपड़ा निभा रही है और यह फिल्म 26 मार्च 2021 को रिलीज़ होने वाली है |

उम्मीद करती हूँ की आपको Saina Nehwal Biography In Hindi के बारे में पूरी जानकारी मिली होगी |अगर आपको साईना नेहवाल का जीवन परिचय पसंद आए तो अपने दोस्तों को  शेयर करना न भूले और अगर कोई टिप्पणी हो तो निचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करे और हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे |धन्यवाद................

यह भी जरुर पढ़े -

हिमा दास  का जीवन परिचय 

एलोन मस्क का जीवन परिचय 

बच्चू कडू की बायोग्राफी  इन हिंदी 

जो रूट की जीवनी 

नुरा फतेही बायोग्राफी इन हिंदी 

sushma

नमस्कार दोस्तों ,मेरा नाम सुषमा थूल है |मै इस वेबसाइट की Author और Founder हूँ |इस वेबसाइट पर मै आपको फेमस पेर्सोनलितिएस की बायोग्राफी (पर्सनल ,करियर,अवार्ड्स अचिएव्मेन्त्स ,नेट वर्थ ,कार कलेक्शन etc.),यूट्यूबर के बारे में जानकारी देती रहूंगी ताकि आपका टाइम बचे और एक ही वेबसाइट से आपको पूरी इनफार्मेशन मिले |

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box

और नया पुराने